बिलासपुर

डीजे बजाकर हुड़दंग मचा रहे युवकों को मना करना पुलिस कर्मियों को पड़ा भारी…युवको ने किया विवाद, आरक्षक की फटी वर्दी, हाथ भी काटा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोनी थाना क्षेत्र में बीती रात 11 बजे तक डीजे बजाकर गणेश विसर्जन कर रहे युवकों जब पुलिस मना करने पहुँची तो उल्टे युवक पुलिस जवानों से ही उलझ गए और गाली गलौच करते हुए आरक्षक की वर्फ़ी फाड़ डाली और दांत से काट भी लिया गया। मामले में आरक्षक की शिकायत पर युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाने में पदस्थ आरक्षक महादेव कुजूर रात में पेट्रोलिंग में अन्य स्टॉफ के साथ निकला था, जिन्होंने छोटी कोनी के पास रात 11 बजे डीजे बजाकर विसर्जन करने जा रहे युवको को डीजे बंद कराने कहा, जिस पर वहाँ मौजूद दुर्गेश गढ़ेवाल, सूरज गढ़ेवाल सहित अन्य युवकों ने शराब के नशे में चूर गाली गलौच करते हुए आरक्षक को घेर लिया और उसके साथ झूमाझटकी करने लगे इस बीच आरक्षक के हाथ को भी दांत से काट लिया गया और उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। इसी दौरान डीजे संचालक भी डीजे लेकर फरार हो गया, मामले आरक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुर्गेश गढेवाल , सूरज गढेवाल व उनके अन्य साथी के खिलाफ धारा 186-IPC, 324-IPC, 332-IPC, 34-IPC, 353-IPC, 10-LCG, 11-LCG के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...