बिलासपुर

गणेश विसर्जन के दौरान हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…दर्जन भर से अधिक हुए थे लहूलुहान, अन्य आरोपी फरार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – गणेश विसर्जन के दौरान घातक हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तोरवा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार बाल गणेश उत्सव समिति ढेका द्वारा 28 सितंबर को गणेश का विसर्जन किया जा रहा था। इसी बीच डीजे में डांस को लेकर दर्रीघाट निवासी सिद्धांत उर्फ सिद्धू कुर्रे ने प्रार्थी सुरेश मौर्य से विवाद करने लगा। जिसके बाद आरोपी ने कुछ ही देर में ढेका बाजार अरपा पुल के सामने राहुल किराना दुकान के पास अपने साथी रितेश धीरज और श्याम बंजारे सहित अन्य के साथ मिलकर गणेश विसर्जन करने जा रहे युवकों पर हमला कर दिया। जिससे दर्जन भर युवकों को गंभीर चोट आई है। इधर एमएम बलावा के इस मामले में तोरवा पुलिस ने घटना में शामिल तीन मुख्य आरोपी सिद्धांत उर्फ सिद्धू कुर्रे,रितेश धीरज,श्याम बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही मामले में जांच अब भी जारी है। साथ ही घटना में प्रयुक्त लकडी का बेठ, स्टील का पाईप राड आदि जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, सउनि विदेशी राम साहू सउनि भरत लाल राठौर, प्र. आर. साहेब अली प्र. आर. किशन लाल नवरंग, , आरक्षक उदय पाटले यशपाल टंडन का विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...