मरवाही

कोई नही सुध लेने वाला, कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना…. जर्जर पुल बनी आफत

मरवाही- सुदूर वनांचल को विकास की राह पर बढ़ने मदद करने वाला सोन नदी पर बना पुल अब बूढ़ा हो चुका है, पुल के पाए जर्जर हो चुके है और वह कभी भी धराशाई हो सकता है, बावजूद इसके इस पुल की ओर न प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दे रहे है न क्षेत्रीय विधायक, हाल यह है कि दो प्रमुख् क्षेत्र पेंड्रा और मरवाही के बीच का यह सेतु अब किसी बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे रहा है। दरअसल मामला मरवाही के पिपरडोल पूल का है, जिसका निर्माण कार्य 1998 तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी दुवारा सांसद निधि के कार्यकाल मे पीडब्ल्यूडी द्वारा करवाया गया था, आज 21 साल बीत जाने के बाद अब तक इस पूल को न तो कोई देखने वाला आया है न ही इसकी मरम्मत हुई है।

जर्जर पूल से आये दिन सैकड़ो वाहन गुजरते है जो जान जोखिम में डाल के यहाँ से आवागमन कर रहे है। जिनकी मजबूरी है कि मरवाही पेण्ड्रा को जोड़ने वाला यह एकलौता रास्ता है और इस पर यह खतरनाक हो चुका पुल ही एक माध्यम है। पुल के सामने एक मात्र बोर्ड लगाकर प्रशासन ने भी अपना पल्ला झाड़ लिया है। जबकि कई बार जर्जर पूल की वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी है, पुल मरम्मत के लायक नही है, लिहाज़ा यहां नया पुल बनाने की जरूरत है, लेकिन अब यह देखने वाली बात है कि कब यहाँ नए पुल का निर्माण होता है, फ़िलहाल रास्ते हो दोनों किनारों से बंद कर आवागमन को रोकना जरूरी है ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न घटे। इसके अलावा वनांचल की मूलभूत सुविधाओं में से एक इस महत्वपूर्ण जरूरत को जल्द पूरा किया जा सके इसकी पहल होने की आवश्यकता है, साथ ही जिम्मेदार अफसरों को भी केवल कागजी खेल खेलने के अलावा जमीनी हकीकत का आंकलन करना चाहिए। क्षेत्रवासियों को नई सरकार से आस है जो विकास के लिए प्रतिबद्ध है, मगर अधिकारियों की ऐसी ही उदासीनता बरकरार रहेगी तो विकास के बातें केवल खोखली साबित होंगी।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...