बिलासपुर

हत्याकांड की सुलझी गुत्थी, शराब पीने से मना करने पर हुई थी वारदात… अपने ही निकले कातिल, वारदात के कुछ घंटों बाद ही पुलिस पहुँची नतीजे तक किया खुलासा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – समाज में दिन ब दिन बढ़ती दूरियां और संयुक्त परिवारों की टूटती डोरियां अब खुद समाज की दुश्मन बनने लगी है, रिश्तों में किसी भी छोटी मोटी बातों को लेकर कड़वाहट पनपने लग रही है, जिसका ही नतीजा है कि बेटा बाप को तो बाप बेटे को मौत के घाट उतार दे रहा है, जहां सारे रिश्ते नाते हाशिये पर है, सोमवार को न्यायधानी में भी ऐसी ही एक वारदात ने सोचने पर मजबूर कर दिया है। जिसमे अपने खून ने ही रिश्ते का खून किया है। दरअसल चिल्हाटी क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या की वारदात को सरकंडा पुलिस ने चंद घण्टों में ही सुलझा लिया है। आपको बता दें आज सुबह चिल्हाटी क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था, जिसमे आरोपी ने पति-पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर पति तिरिथ राम यादव को मौत के घाट उतार दिया था साथ ही उसकी पत्नी पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वही इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में रहने वाले लोग दहशतजदा थे की आखिर किसने इस हत्या को अंजाम दिया होगा।

इस दौरान पुलिस भी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी और आखिरकार सरकंडा पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल ही गई। चिल्हाटी में हुई हत्या की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिसमे पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी पुलिस के पकड़ में आ चुके है। ये आरोपी कोई और नही बल्कि मृतक के भतीजे है, जो अपने चाचा के रोक टोक से आक्रोशित थे, विगत दिनों भी शराब लाकर पीने की बात पर चाचा तीरथ राम ने भतीजे मुकेश उर्फ मुक्कू यादव पिता दाऊ राम यादव उम्र 19 को समझाते हुए मारा था, जिससे आरोपी भतीजा आक्रोशित था, जिसने अपने भाई रोहित यादव उम्र 22 वर्ष के साथ चाचा को सबक सिखाने की ठानी और देर रात कुल्हाड़ी लेकर चाचा को ढूंढते घर पहुँचे, जहाँ चाची कुमारी बाई मिली पूछने पर उसने नदी की तरफ मछली पकड़ने जाने की बात बताई तब आरोपी अपने चाचा को ढूंढ़ते जा रहे थे कि रास्ते मे ही उनकी मुलाकात हो गई, गुस्से में अंधे हो चुके भतीजों ने कुल्हाड़ी के वार से अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद उन्हें लगा कि चाची उनके बारे में पुलिस को बता देगी तो उन्होंने वापस घर जाकर अपनी चाची पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसे मरा समझ कर दोनों फरार हो गए। मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस को अहम सुराग मिले वही घायल चाची ने ही आरोपियों के विषय मे पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने हत्या की पूरी वजह सामने रख दी। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में ले लिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...