बिलासपुर

गुम हुए 30 लाख कीमती 200 मोबाईल लौटाए गए प्रार्थियों को….बिलासपुर पुलिस ने प्रदेश सहित अन्य राज्यों से किया बरामद,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा गुम मोबाईल तलाश कर संबंधितो को वापस करने के निर्देश दिये गये है। निर्देश के पालन में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा खोज अभियान चलाकर छत्तीसगढ के विभिन्न जिलो सहित मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखण्ड, उडीसा एवं महाराष्ट्र से कुल 200 नग मोबाईल बरामद किया गया जिसे शनिवार को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा मोबाईल धारको को वापस प्रदान किया गया है। वापस किये गये मोबाईल की कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। गुमे हुये मोबाईल वापस पाने की आस छोड चुके व्यक्तियो को जब उनका मोबाईल वापस किया गया तो वे लोग काफी खुश हुये और बिलासपुर पुलिस के इस चेतना अभियान की सराहना करते हुये बिलासपुर पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

जागरूक करने दी गई साइबर ठगी की जानकारी…

कार्यक्रम के दौरान एसीसीयू बिलासपुर में पदस्थ उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी द्वारा वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप सेक्सटार्सन (वीडियो कॉलिंग के माध्यम से), वॉट्सएप्प की डी.पी. बदलकर ठगी करने, बिटकॉईन, दुरिजम प्लॉन के नाम पर, कस्टमर केयर के नाम पर, ऑनलाईन लोन एप्प व अन्य तरीको से किये जाने वाले अद्यतन ठगी के बारे में जानकारी एवं बचने के उपाय साझा किये गये। गुम हुये मोबाईल खोज अभियान में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा उप निरीक्षक अजहर उद्दीन प्र.आर. देवमुन सिंह पुहुप, आरक्षक तरूण केशरवानी, बोधूराम कुम्हार विरेन्द्र गंधर्व, निखिल रॉव, प्रशांत सिंह, प्रशांत राठौर, तदबीर सिंह, सत्या पाटले, विकास राम्, मुकेश वर्मा, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का, शकुन्तला साहु व ए.सी.सी.यू. की सम्पूर्ण टीम की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...