बिलासपुर

अरपा पार के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत..राजकिशोर नगर में नए ज़ोन कार्यालय की हुई शुरुआत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अरपा पार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। अब बिजली बंद या अन्य शिकायतों के समाधान के लिए दिक्कत नहीं होगी और न तोरवा जोन कार्यालय जाना पड़ेगा। इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली कंपनी ने वसंत विहार को नया जोन बनाया है। जिसका शुभारंभ गुरुवार को किया गया।

राजकिशोर नगर स्थित नए जोन कार्यालय के उद्घाटन के लिए मुख्यातिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित बिजली विभाग के आला अफसर पहुंचे थे। जिन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर नए जोन कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि प्रदेश के मुख्या भूपेश बघेल के समक्ष तोरवा जोन के दायरे को दो भाग में बांटकर अरपा पार एक नया जोन बनाने की मांग कि थी। जिसपर उनके सहमित से आज अरपा पार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए नए जोन कार्यालय शुरू हो सका है। इस दौरान अधीक्षण यंत्री सुरेश जांगड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि तोरवा जोन का कार्यक्षेत्र काफी बड़ा है।

इनमें वसंत विहार, राजकिशोर नगर, लिंगियाडीह समेत आसपास के उपभोक्ता शामिल हैं। जहा अरपा पार निवासरत इन उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा दिक्कत होती थी। इसे देखते हुए तोरवा जोन के दायरे को दो भाग में बांटकर अरपा पार एक नया जोन बनाया गया है। जिससे अरपा पार के हजारों उपभोक्ताओं इसका लाभ मिलेगा। क्योंकि इस नए जोन कार्यालय में करीब 27 अधिकारी व कर्मचारियों पदस्थ होंगे। इतना ही नहीं एक फ्यूज काल सेंटर भी होगा। जिससे निश्चित रूप से क्षेत्र में सरप्लस बिजली की सप्लाई हो सकेगी। उक्त कार्यक्रम में ए. के.धर, मुख्य अभियंता, बिलासपुर क्षेत्र,डी के भोजक अतिरिक्त मुख्य अभियंता, सुरेश जांगड़े अधीक्षण अभियंता, पी. व्ही राजकुमार कार्यपालन अभियंता, श्री मुख्तार कार्यपालन अभियंता, जी पी सोनवानी अधीक्षण अभियंता सहित अन्य कर्मचारी गण शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...