रतनपुर

नवमी पर मां महामाया का हुआ राजसी श्रृंगार। सुबह 10 बजे लगेगा छप्पन प्रकार का नैवेद्य

जुगनू तंबोली

रतनपुर – चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि यानी रविवार सुबह छह बजे मां महामाया का राजसी श्रृंगार हुआ। विशेष पूजन व आरती के बाद सुबह 10 बजे छप्पन प्रकार का नैवेद्य लगाया जाएगा। सुबह 11 बजे कन्या पूजन व प्रसाद वितरण के बाद जवारा कलशों का विसर्जन होगा। राजसी श्रृंगार के बाद माता का स्वरूप देखने भक्तों की सुबह से भीड़ लगी हुई है।मां महामाया मंदिर ट्रस्ट रतनपुर द्वारा नवमी को लेकर इस साल खास इंतजाम किया गया है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माता का राजसी श्रृंगार के मद्देनजर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन द्वारा मां महामाया को सोने से हार, कुंडल, नथनी, मुकुट, छत्र सहित कई किलो आभूषण से सजाया गया है।

सुबह 11 बजे कन्या पूजन और ब्राह्मण भोज होगा। कोरोना की वजह से मंदिर ट्रस्ट द्वारा विगत दो वर्षों से सांकेतिक रूप से कन्या पूजन और ब्राह्मण भोज का आयोजन किया जा रहा था। इस साल वृहद स्तर पर कार्यक्रम होगा। इसके पहले नौ कन्या, दो बटुक, 11 ब्राह्मण शामिल होते रहे हैं। इस साल संख्या अधिक होगी। ज्योति रक्षकों को भी भोजन प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...