जांजगीर चाँपा

पटवारी करा रहा वसूली, अवैध वसूली के लालच में सरकारी काम सौंप दिया अपने साले के हाथ…..किसानों में आक्रोश

जांजगीर चाँपा देवेंद्र निराला

जांजगीर चाम्पा- उप तहसील हसौद के बगल के पटवारी कार्यालय में इन दिनों किसानों से खुले आम पैसो की लूट हो रही है। जैजैपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत हसौद के पटवारी हल्का नम्बर 32 का कार्यालय उप तहसील किनारे लगा हुआ है, जिसमे श्याम सिंह मरकाम पटवारी के पद में पदस्थ है। उक्त कार्यालय की चाबी पटवारी ने अपने साले आधार सिंह के हाथों सौंप दिया है। जिसके द्वारा कार्यालय खोलकर किसानों से काम करने के लिए खुले आम पैसे लिए जा रहे है जिससे क्षेत्र के किसान पूरी तरह से त्रस्त हो गए हैं। पटवारी कार्यालय में किसानों से काम के बदले आधार सिंह द्वारा खुले आम पैसे की मांग की जा रही है , जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है, वीडियो में किसानों से पैसे लेकर आधार सिंह पैसे को गिनते हुए स्प्ष्ट दिखाई दे रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि इस तरह के अवैध वसूली के मामले में अधिकारी की मिली भगत दिखाई दे रही है। जिसका जमकर फायदा पटवारी और उसका साला आधार सिंह द्वारा उठाया जा रहा है। किसानों की खून पसीने की कमाई पटवारी के साले द्वारा लूटी जा रही है, हर काम के लिए 1 हजार से 5 हजार रूप तक की अवैध वसूली की जा रही है। इसके बाद भी अधिकारी आँख मूंदे बैठे हैं , इसमें पटवारी की संलिप्तता उजागर हो रही है। पटवारी श्याम सिंह मरकाम ने अपने डिजिटल हस्ताक्षर को भी अपने साले आधार सिंह को सौंप दिया है , जिसका आधार सिंह पूरा फायदा उठा रहा है और किसानों से वसूली कर रहा है। सरकार के द्वारा हर माह मोटी तनख्वाह देने के बाद भी शासकीय कर्मचारी इतने पैसे से सन्तुष्ट नही रहते। उन्हें हर काम के एवज में ऊपरी कमाई जरूरी है। बिना पैसे के हस्ताक्षर तक नही होता। खासकर राजस्व कार्यालयों में ऐसी शिकायत आम रहती है। एक जिम्मेदार पद पर बैठे पटवारी ने अपना काम अपने रिश्तेदार के हाथ सौंपकर प्रशासनिक व्यवस्था का तमाशा बना दिया है।

साला बना पटवारी….

किसानों का कहना है कि पटवारी श्याम सिंह मरकाम अपने साले आधार सिंह को शासकीय काम करने के लिए रखा हुआ है। दफ्तर का हर कामकाज उसी के बूते रहता है। यही वजह है कि खुलेआम वह डंके के चोंट में किसानों से पैसे लेता है। किसानों की शिकायत के बाद भी उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नही होती। हद तो तब हो जा रही है जब अधिकारी भी उसके खिलाफ कार्रवाई के बजाए उसे बचाने में तुले रहते हैं। इस तरीके से क्षेत्र के किसान पूरी तरह से पटवारी से त्रस्त हैं। क्योंकि पटवारी कार्यालय में हर काम के लिए पैसे चाहिए , बिना पैसे का कार्यालय में कोई भी काम नही होता।

अधिकारियों ने कही कार्रवाई की बात

मामले में जब उच्च अधिकारियो से शिकायत की गई तो तहसीलदार हसौद कमल किशोर ने कहा शिकायत आपके माध्यम से मिल रही है अगर ऐसा है तो पटवारी को नोटिस जारी किया जायेगा और उसके साले के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। तोवही एसडीएम सक्ति सुुुभाष सिंंह ने कहा कि ऐसा है तो बिल्कुल पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी, शासकीय काम को निजी हाथों नही सौंपा जा सकता। फ़िलहाल मामले की शिकायत तो हो चुकी है अब देखना होगा कि आखिर कब जांच होती है और क्या कार्रवाई।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...