मल्हार

खबर का असर :- मल्हार मंदिर में पंडितों से दुर्व्यवहार करने वाला नगर सैनिक हटा…होगी विभागीय जांच

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – पंडितों से अभद्र व्यवहार व गाली गलौच करने वाले नगर सैनिक को हटाया गया। मामला सामने आने के बाद इस खबर को प्रमुखता से सत्याग्रह ने उठाई थी जिसके बाद मामले की गम्भीरता को देखते हुए नगर सेना के कमांडेंट ने शुक्रवार को ही तत्काल मंदिर से नगर सैनिक को हटाकर विभागीय जांच के आदेश दिए है। मां डिडनेश्वरी देवी मंदिर मल्हार में सुरक्षाकर्मी के रूप में नगर सैनिक विरेंद्र चतुर्वेदी कार्यरत था, सुरक्षाकर्मी सैनिक पर पंडितों पर शराब के नशे में गाली गलौच और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाते हुए गणेश तिवारी ने मल्हार चौकी प्रभारी से शिकायत की थी। दरअसल मामला यह है की मल्हार स्थित डिडनेश्वरी मंदिर में अभी बगलामुखी यज्ञ का आयोजन चल रहा है जिसमें 21 यज्ञाचार्य बाहर से आए हुए हैं। आचार्य पण्डित चंद्रकांत दुबे ने बताया था कि बुधवार की रात साढ़े ग्यारह बजे नगर सैनिक वीरेंद्र चतुर्वेदी अपने दो साथियों के साथ यज्ञ मंडप के पास पहुच कर अपने आप को छत्तीसगढ़ी सिंगर होने की बात कहकर गरम पानी देने की मांग पंडितों से की परन्तु आचार्य के साथ पण्डित भी अनुष्ठान में व्यस्त थे इसलिए उन्होंने गर्म पानी देने में असमर्थता जताई

इस पर नगर सैनिक भड़क गया और अपमान जनक बात करते हुए गाली गलौच शुरू कर दी फिर भी उन्होंने कुछ नही कहा। और बार बार नगर सैनिक पंडितों को गाली देते रहे। सुबह इसकी जानकारी यज्ञ की व्यवस्था में लगे गणेश तिवारी को दी जिसके बाद मामले की गम्भीरता को देखते हए तुरन्त पुलिस चौकी पहुचकर घटना की जानकारी देकर आवश्यक कार्यवाही करने आवेदन दिया। चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने बताया कि इस मामले में नगर सैनिक को नगर सेना के कमांडेंट के आदेश के बाद तत्काल मंदिर से हटाकर रवानगी दे गई है अब कल ही पीडितो के बयान लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रतिवेदन सौपेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...