बिलासपुर

व्यापार में भाई और भतीजे ने व्यापारी को 3 करोड़ से अधिक का लगाया चूना…एफआईआर के बाद आरोपी भतीजा गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के एक व्यापारी को उसके ही भाई और भतीजे ने विश्वास में लेकर विश्वाघात करते हुए 3 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है, जिस मामले में फरार भतीजे को सिविल लाइन पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल प्रार्थी परसराम बजाज पिता स्व. दौलतराम बजाज उम्र 52 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी द्वारा सिविल लाईन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपने भाई रमेश कुमार बजाज के साथ मिलकर दो फर्म खोले थे और दोनों फर्म साथ साथ देखरेख करते थे। 27-02-2022 से 31-05-2023 तक रमेश कुमार बजाज और उसका बेटा नवीन बजाज दोनों मिलकर फर्जी हस्ताक्षर कर सीसी लिमीट को बढ़ाकर, ओव्हर ड्राफ्ट आवेदन तैयार कर फर्म में 03 करोड़ रूपये अलग अलग तरीके से धोखाधड़ी किये है। प्रार्थी की रिपार्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी नवीन बजाज को अपने वर्तमान निवास बाधेमुण्डा, झारसुगुडा उडीसा में होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर झारसुगुडा उडीसा भेजी गई। सिविल लाईन पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को उसके निवास झारसुगुडा उडीसा से घेराबंदी कर पकड़कर बिलासपुर लाया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी रमेश कुमार बजाज के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी नवीन कुमार बजाज के द्वारा परसराम बजाज के फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करना एवं मामले में जप्त दस्तावेजों के आधार पर धारा 338, 336(3), 340(2) बीएनएस की धारा जोड़ी गई है एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, उप निरीक्षक इन्द्रनाथ नायक, प्रधान आरक्षक नवीन सोनकर, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार