मल्हार

जल प्रदूषण के प्रबंधन को लेकर नवोदय विद्यालय के 7 वीं के छात्र यश राज साहू ने बनाया नया प्रोजेक्ट… नेशनल लेवल पर हुआ चयन

उदय सिंह

मल्हार – प्राकृतिक रूप से दूषित नदियों और जलाशय को प्रदूषण मुक्त करने का नया तरीका 7 वी कक्षा के एक छात्र ने ढूंढ निकाला है। नवोदय विद्यालय मल्हार में पढ़ने वाले यश राज साहू ने अंडरस्टैंडिंग पोल्यूटिंग वेस्ट मटेरियल ऑफ़ वेडलर के एक नए प्रोजेक्ट को तैयार किया है। जिसका चयन 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में नेशनल लेवल पर किया गया है। आपको बता दे कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन जिला एवं राज्य पर प्रतिवर्ष किया जाता है। राज्य स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेकर अपने मॉडल प्रदर्शित करते हैं।

यह कार्यक्रम 10 से 17 वर्ष के बच्चों को एक अवसर प्रदान करता है, जहां वे अपने वैज्ञानिक संकल्पनाओं को मुख्य विषय एवं उपविषयों पर शोध परियोजनाओं मॉडल आदि के द्वारा प्रस्तुत करते हैं। यह कार्यक्रम बच्चों को प्रयोग, आंकड़ा संकलन, शोध, विश्लेषण एवं नवाचार प्रक्रिया से परिणाम तक पहुंचकर स्थानीय समस्याओं का समाधान तलाशने का अवसर प्रदान करता है। इसी कड़ी में ‘स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र की समझ’ शीर्षक पर आधारित 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की शुरुआत क्लस्टर लेवल पर 27 नवंबर से शुरू हुआ था। जिसमे नवोदय विद्यालय मल्हार में पढ़ने वाले 7 वी के यश राज साहू सहित दो अन्य छात्रों का अलग अलग प्रॉजेक्ट को लेकर चयन हुआ था।

जहां कड़ी दर कड़ी छात्र यश राज साहू के द्वारा प्रस्तुत किए गए जल प्रदूषण के प्रबंधन को देख सभी अचंभित रह गए। इसी बीच आयोजन समिति द्वारा नेशनल में सिलेक्शन के लिए 18 दिसंबर को ऑनलाइन प्रजेंटेशन यश राज साहू द्वारा दिया गया। जिसके बाद भोपाल रीजन के अंतर्गत आने वाले नवोदय विद्यालय मल्हार में पढ़ने वाले यश राज साहू के प्रॉजेक्ट का चयन नेशनल के लिए कर लिया गया है।

आपको बता दे उक्त प्रजेंटेशन में छात्र ने बताया कि नदियों और जलाशय में तेजी से फैल रहे प्रदूषण को जलकुंभी, मछली पालन सहित नदियों के किनारे कुछ औषधि के पेड़ पौधे लगाने मात्रा से ही जल प्रदूषण को रोका जा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी