मस्तूरी

अवैध संबंध की शंका में पत्नी और तीन बच्चों की रस्सी से गला घोटकर हत्या…आरोपी पति ने बीती रात दिया घटना को अंजाम, मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री में बीती रात एक कलयुगी युवक ने बड़े ही बेहरमी से अपनी पत्नी और 3 बच्चो की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी है, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री निवासी उमेंद्र केवट उम्र 34 वर्ष ने बीती रात शराब के नशे में अपने घर पहुंचकर खाने को लेकर अपनी पत्नी सुप्रीता केंवट से विवाद करने लगा,

जिसके बाद उसने अपनी पत्नी और दो बेटियों खुशी 5 वर्ष, निशा 4 वर्ष सहित पवन 2 वर्ष के बेटे की रस्सी से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद खुद ही थाने पहुँचकर अपने आप को सरेंडर कर दिया है,

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि आरोपी ने पत्नी पर अवैध संबंध की शंका पर इस नृशंस हत्या को अंजाम दिया है, जिससे विस्तृत पूछताछ और जांच कार्रवाई अभी जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,