पचपेड़ी

अज्ञात कारणों से महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम भटचौरा में एक महिला ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी वही सूचना के बाद पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भटचौरा निवासी डिकेश्वर कोसले ने पचपेड़ी थाना उपस्थित होकर पुलिस को बताया की वह गांव के पास ही स्थित कालिंदी स्पंज आयरन कंपनी में काम करता है, रोज की तरह मंगलवार सुबह 7: 30 बजे नाश्ता कर कंपनी काम करने चला गया था। जो दोपहर लंच टाइम में वापस खाना खाने अपने घर पहुंचा और दरवाजा अंदर के तरफ धकेला तो देखा की सामने ही उसकी पत्नी लक्ष्मीन बाई कौसले उम्र 28 वर्ष मकान के ऊपर लगे लकड़ी के म्यार( कडी)में दुपट्टे के सहारे लटक रही थी और उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद इस घटना की सूचना आसपास के परिजनों और ग्रामीणों के साथ सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौप दिया है बताया जा रहा है की मृतिका की शादी 2015 में हुई थी और उनके 2 छोटे छोटे बच्चे भी है मृतिका ने आत्महत्या क्यों की यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़