मल्हार

चौकी प्रभारी की सक्रियता आई काम…3 वर्ष पुरानी हत्या की गुत्थी को सुलझाया, शव के अवशेष भी किए बरामद,

उदय सिंह

मल्हार – चौकी क्षेत्र में 3 वर्ष से अधिक समय से लापता युवक की तलाश में चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2020 में लापता युवक की चौकी में गुमशुदगी दर्ज है इसी दौरान कुछ माह पूर्व मल्हार चौकी प्रभारी के रूप में चौकी की कमान संभाल रहे विष्णु यादव ने पुरानी फाइलों को खंगालना शुरू किया जिसमे दर्जनों गुमशुदा बालिकाओं को भी बरामद कर परिजनों से मिलवाया है।

इसी तर्ज पर एक और गुमशुदा युवक की फाइल उन्हें मिली जिसमे मल्हार निवासी विकास केवर्त पिता ईश्वर केवर्त उम्र 18 वर्ष जो की नवंबर माह 2020 से गायब है। जिसके बाद चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने सक्रियता दिखाते हुए गायब हुए विकास के दोस्तो से बारीकी से पूछताछ की इसमें एक दोस्त ने लापता युवक के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जिसने बताया की लापता युवक की दीपावली के दिन ही 4 लोग अजय भैना सहित 3 नाबालिगों ने मिलकर साड़ी नुमा कपड़े से गला घोटकर उसकी हत्या कर लाश खेत में दफन कर दिया है।

जिसके बाद चौकी प्रभारी ने संदेही के बताए अनुसार 3 माह पूर्व उसी स्थान की खुदाई करवाई थी लेकिन फसल हरी होने और पानी अधिक होने के कारण शव बरामद नही कर पाई थी तभी उच्चाधिकारियों और लापता युवक के परिजनों की सहमति लेकर जमीन को सूखने के बाद खुदाई करवाने की सहमति बनी थी।

जहाँ आज मस्तूरी तहसीलदार अभिषेक राठौर,फॉरेंसिक टीम समेत चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर खुदाई शुरू कराई, सुबह 11:30 बजे शुरू हुई खुदाई में दोपहर 1: 30 बजे के लगभग सफलता मिली जिसके बाद अवशेष को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। वही डाक्टरों की सहमति के बाद मृतक के पिता का ब्लड सैंपल लेकर अवशेष को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।

मृतक के परिजनों ने चौकी प्रभारी का जताया आभार


मृतक विकास के परिजनों ने बताया की 3 वर्ष से अधिक समय तक अपने लापता बेटे को ढूंढ रहे थे और आशंका भी थी विकास के साथ कुछ अनहोनी हुई है तभी वह घर नहीं आ रहा है।

उनकी तलाश चलती रही लेकिन जब चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने चौकी प्रभारी के रूप में चार्ज लिया तब से ही गंभीर होकर इस मामले की जांच में जुट गए और आज लापता विकास के मौत की गुत्थी का खुलासा हो पाया, जिसके शव के अवशेष बरामद किए गए है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन