गौरेला पेंड्रा मरवाही

रफ्तार का कहर :- बाइक सवार माँ बेटे को ट्रेलर ने मारी ठोकर….मौके पर माँ की मौत बेटा गंभीर, समुदलई कुंड के दर्शन कर लौट रहे थे माँ बेटे

रमेश राजपूत

गौरेला पेंड्रा मरवाही – जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में लोहारी के पास आज एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार माँ बेटे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पीछे बैठी माँ की मौके पर ही मौत हो गई वही बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोरबा के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलबुल निवासी राजकुमार नेटी बाइक क्रमांक सीजी 12 बीएच 4755 में अपनी माँ को बैठाकर अन्य परिवार के सदस्यों के साथ समुदलई कुंड दर्शन करने सुबह 5 बजे आये थे, जो 10 बजे करीब वापस लौट रहे थे, तभी पेट्रोल पंप मोड़ लोहारी के पास ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एनआर 4857 के चालक ने अनियंत्रित गति और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को ठोकर मार दिया, जिससे बाइक में पीछे बैठी माँ सरस्वती नेटी को गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, वही बाइक चला रहे बेटे राजकुमार को गंभीर हालत में हॉस्पिटल भेजा गया है। मामले में मरवाही पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत