बिलासपुर

VIDEO: राष्ट्रीय चेतना का संदेश लेकर श्री रामलला के दर्शन करने डोंगरगढ़ से अयोध्या की पद यात्रा..उल्टे पैदल चल अनूठा प्रयास 

रमेश राजपूत

बिलासपुर –  श्री रामलला के दर्शन करने डोंगरगढ़ के रहने वाले मेहुल लखानी डोंगरगढ़ से अयोध्या के लिए निकलें है। 12 दिन की यात्रा करने के बाद आज वे बिलासपुर पहुंचे। मेहुल के अनुसार यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय चेतना का संदेश देना और प्रभु श्री राम के प्रति अगाध आस्था प्रकट करना है। बिलासपुर के सीपत चौक पहुंचे मेहुल लखानी एक अनूठी यात्रा पर निकलें है। उनकी यात्रा पैदल चलते हुए डोंगरगढ़ से प्रभु श्री राम के धाम अयोध्या तक पहुंचना है। मेहुल ने बताया कि  रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है।

मेहुल का कहना है कि वे उल्टे चल कर समाज में चेतना का प्रयास कर रहें है और राष्ट्रीय चेतना जगाने के लिए ये पद यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे श्री राम के प्रति आस्था रखने वाले सामान्य परिवार के लोग भी श्री राम मंदिर का दर्शन कर पुण्य लाभ कमा पाएंगे। मेहुल ने बताया कि वे स्वयं पैदल चलने के साथ अपनी मां को चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा ई-रिक्शा के जरिए करवा रहें है। मेहुल की यह अनूठी यात्रा बिलासपुर में लोगो के आकर्षण का केन्द्र बनी रही। 

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...