मस्तूरी

विकसित भारत संकल्प यात्रा:- मस्तूरी ब्लॉक में 1 लाख से ज्यादा लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

उदय सिंह

मस्तूरी – केंद्रीय योजनाओं का लाभ जनजन तक पहुंचे इस उद्देश्य से 16 दिसम्बर से प्रारंभ हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला जिले में लगातार जारी है। मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए भी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही अपनी-अपनी कहानी साझा कर रहे है। जिले के सभी विकासखण्डों में शिविरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड, आवास योजना, उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा योजना के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

इसके साथ ही ग्रामीण हितग्राही बड़े उत्साह के साथ इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर रहे है। इस यात्रा का कारवां मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम बनियाडीह, भुरकुंडा, गोडाडीह और जुहली खो ग्राम पंचायतों में पहुँचा। शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों में ग्रामीण योजनाओं की जानकारी लेने पहुंचे। शिविरों में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, वन अधिकार पत्रक, जाति प्रमाण पत्र, आवास योजना एवं राशन कार्ड का लाभ, लक्षित लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है। लाभांवित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए योजनाओं से उनके जीवन एवं परिवार कल्याण में आये सुधारों व मिले लाभों की जानकारी साझा किया।

शिविर में योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु आये वेन का स्वागत समिति एवं पंचायत द्वारा किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिविर में 249 लोगों का आयुष्मान कार्ड, 905 लोगों का टीबी जांच, 506 लोगों का शुगर जांच एवं 392 लोगों का सिकलसेल जांच किया गया। विकासखंड मस्तूरी में अभी तक लगभग 1 लाख 33 हजार 360 लोगों ने शिविर का लाभ लिया है। शिविर में जनप्रतिनिधि, सभी खण्ड स्तरीय विभागीय अधिकारी, जनपद पंचायत पदाधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच और सचिव, जनपद पंचायत के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,