मल्हार

VIDEO: धान परिवहन में लगा ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब किनारे पलटा…मल्हार शराब दुकान के पास हुई घटना

उदय सिंह

मल्हार – चौकी क्षेत्र अंतर्गत मल्हार शराब दुकान के पास बीती रात धान परिवहन में लगा ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब किनारे पलट गई जिससे ड्राइवर को मामूली चोटे आई है। वही पलटे हुए ट्रक से राहगीरों ने लगभग 50 बोरी से अधिक धान पर हाथ साफ कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार मल्हार शराब दुकान के पास बीती रात लगभग 11 बजे के आसपास ग्राम लटुआ जिला बलौदाबाजार तरफ से धान खरीदी केंद्र से धान लोड कर अकलतरा राइस मिल जाने निकला ट्रक क्र. CG 04 j 0224 शराब दुकान के पहले लदहा तालाब के पास अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड पर जाकर पलट गई।

जिससे ट्रक में रखा धान सड़क किनारे एवं तालाब और आसपास बिखर गया जिसे रास्ते में चल रहे राहगीर अपना अपना लेकर चलते बने जिससे ट्रक में रखे 50 बोरी (कट्टी) से अधिक धान मौके से गायब हो गया है।वही आसपास के लोगो ने बताया की ट्रक चालक नशे में था जिससे यह दुर्घटना हुई है। वही सुबह लोगो को जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ लग गई।

ट्रक में भरे थे 500 बोरी धान के कट्टे 

वही सुबह मिल मालिक मौके पहुंचे उन्होंने बताया की दुर्घटना होने की जानकारी उसे सुबह 8 बजे मिली जबकि ट्रक रात 11 बजे ही दुर्घटना हुई थी।जिससे ट्रक ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है।वही ट्रक में 500 बोरी धान था जो अकलतरा राइस मिल जा रहा था ड्राइवर को देखकर लग रहा है की ड्राइवर नशे में था जिसके कारण यह दुर्घटना हुई है।

हो सकती थी बड़ी दुर्घटना

जिस जगह पर ट्रक पलटी है अगर वहां कोई अन्य वाहन चपेट में आता तो किसी गंभीर घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...