मस्तूरी

बाड़ी में काम कर रहे बुजुर्ग को सांप ने काटा हॉस्पिटल ले जाते हुई मौत…मस्तुरी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तुरी -थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार में बाड़ी में काम कर रहे एक बुजुर्ग को किसी जहरीले सांप ने काट लिया जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। वही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़पार के दैहानपारा में रहने वाले बलीराम लहरे पिता स्व.मंगलू राम लहरे सुबह 9 बजे के आसपास घर के पीछे स्थित बाड़ी में काम कर रहा था तभी किसी जहरीले सांप ने हाथ को काट लिया जिसकी जानकारी उन्होंने अपने घर में दी।

जानकारी देने के बाद बलीराम अचानक बेहोश हो गया जिसे परिजन तत्काल मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत बलीराम को मृत घोषित कर दिया वही सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसका पता चल पाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह...