मल्हार

माई क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत विशेष सफाई अभियान…धार्मिक स्थलों की साफ सफाई में जुटे नागरिक

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – स्वच्छ भारत अभियान के तहत माई क्लीन इंडिया कार्यक्रम चल रहा है और अब अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से आह्वान किया गया है कि 14 से 22 जनवरी तक सभी तीर्थ स्थल, पूजा स्थल एवं मंदिर के आसपास क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए।

इसी कड़ी में बुधवार को मां डिडनेश्वरी मंदिर परिसर व आसपास की सफाई व्यापक रूप से भाजपा मंडल मल्हार के कार्यकर्ताओं व नगर के नागरिकों ने मिलकर किया।

सफाई अभियान में मंदिर परिसर स्थित गार्डन की सम्पूर्ण सफाई के बाद यज्ञ मंडप व कथा स्थल के पास भी झाड़ू लगाकर साफ किया गया साथ ही मंदिर के बरामदे में पोंछा लगाया गया।

गुरुवार को प्रसिद्ध पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए कार्यकर्ताओ में उत्साह देखा जा रहा है।

इस स्वच्छता अभियान मे मंडल उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, रामनारायण वर्मा, सुशील राजा चौबे, मेलु कैवर्त, प्रेमलाल जायसवाल, समशेर सिंह, राजकुमार वर्मा, शंभु भैना, अजित सिंह, संजय वर्मा,

सुरेन्द्र शर्मा संजय पाण्डेय, धर्मेंद्र सिंह, सतीश वर्मा, अमित कैवर्त, संतोष कैवर्त, जतन कैवर्त, अमर कैवर्त सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, रायपुर-दुर्ग में प्रमोशन, बिलासपुर में फाइल अटकी! प्रशिक्षित RHO कर्मचारियों ने जेडी को सौंपा ज्ञापन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन