मल्हार

धान खरीदी को लेकर 15 फरवरी तक समय बढ़ाने की मांग… मल्हार के भाजपाइयों ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

उदय सिंह

मस्तूरी – भाजपा मंडल मल्हार के पदाधिकारीयो ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए 15 फरवरी तक धान खरीदी की अवधि बढ़ाने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, मंडल महामंत्री रंजीत सिंह ठाकुर ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए धान खरीदी की अवधि 15 फरवरी 2024 तक बढ़ाये जाने मांग की हैं। मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू के अध्यक्षता में रंजीत सिंह ने लिखा है कि हमारा छत्तीसगढ़ जिसे “धान का कटोरा” कहा जाता है यहाँ लगभग 80 प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। सरकार की ओर से खरीदी का समय 01नवम्बर से 31 जनवरी तक निर्धारित किया गया है। इस अवधि में कई बार बेमौसम बारिश और कई स्थानों में ओला वृष्टि हुई है,

जिसके कारण किसान भाईयों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस अवधि में कई बार सेवा सहकारी समितियों ने धान खरीदी और टोकन जारी करना बंद कर दिया था। उपरोक्त कारणों से हमारे छत्तीसगढ़ के कई किसान भाईयों ने सेवा सहकारी समिति (धान खरीदी केन्द्र) में अभी तक अपना धान विक्रय नहीं कर पाये हैं किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 15 फरवरी 2024 तक अवधि बढ़ाये जाने की अति आवश्यकता है। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष दिलीप पांडे, राजकुमार वर्मा,धर्मेंद्र सिंह,राजेश पांडेय,बलराम सिंह,शिव सिंह ठाकुर, राजेश पटले सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी