बिलासपुर

जान से मारने वाला आरोपी घूम रहा था खुलेआम, इधर पुलिस नही कर रही थी पकड़ने की कोशिश….आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रमेश राजपूत

चकरभाठा – क्षेत्र में बीते दिनों युवक को मार-मार कर अधमरा कर दिया गया था, इसके बावजूद यहां के थाना प्रभारी के हाथ आरोपी तक नहीं पहुंचे, घटना के बाद चकरभाटा टीआई ने मामूली धारा 294, 323, 506, 34, के तहत अपराध दर्ज कर लिया जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने जिले के एसपी से न्याय की गुहार लगाई थी जिसके बाद चकरभाटा थाना टीआई ने दबाववश 325 के बाद धारा 307 का अपराध आरोपी युवकों के खिलाफ दर्ज किया था। लोगों की माने तो अशोक दास मानिकपुरी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद आरोपी बिना किसी खौफ के क्षेत्र में घूम रहे थे इसके बावजूद टीआई साहब उनके ऊपर कार्यवाही करने के बजाय मेहरबान नजर आए और आरोपी अभी तक फरार है। इसी दौरान मारपीट से बुरी तरह जख्मी हुए अशोक दास मानिकपुरी ने मंगलवार को दम तोड़ दीया। जिसके बाद अब 302 का अपराध दर्ज किया गया है।इस पूरे मामले में धाराओं पर धाराओं को जोड़ा गया पर आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए या यूं कहें कि चकरभाटा पुलिस आरोपियों को पकड़ना ही नहीं चाहती थी, परिजनों ने तो टीआई साहब पर आरोपियों से मोटी रकम लेकर इस  मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है, मामले में मंगलवार को घायल अशोक दास की मौत शहर के एक निजी अस्पताल में हो गई जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसके शव को सड़क में रख कर चक्का जाम कर दिया जिसकी जानकारी लगते ही कांग्रेसी नेता और पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...