जांजगीर चाँपा

1 क्विंटल 50 किलो गांजा परिवहन करते मध्यप्रदेश का आरोपी गिरफ्तार…धान के बोरे के बीच में 4 बोरियों में छिपा कर रखा गया था गांजा, पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा –  जिले की बाराद्वार पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान पिकअप में एक क्विंटल 50 किलो 200 ग्राम गांजा परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी मध्यप्रदेश के थाना समनापुर जिला डिंडोरी का रहने वाला है। पुलिस के द्वारा जब्त गांजा की कमीत 7 लाख 51 हजार रूपये गई है। जो की 4 बोरियों मे भरकर परिवहन किया जा रहा था। एसडीओपी दिनेश्वरी नंद ने बताया कि बाराद्वार थाना

क्षेत्र के ग्राम सकरेली भाठा बंजारी मंदिर के सामने मेन रोड में वाहनों की जांच की जा रही थी इसी दौरान सक्ती की ओर से सफेद पिकअप आता देख उसे रूकवाया गया जांच के दौरान पाया गया कि पिकअप में 4 बोरियों में भरकर गांजा छिपाया गया है जिस संबंध में पूछताछ करने पर पिकअप चालक कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के थाना समनापुर जिला डिंडोरी का रहने वाला है जोकि 15 सितंबर को डिंडोरी (म.प्र.) से गांजा लेने सम्बलपुर (उडीसा) गया था और  22 सितंबर को अपने पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10 एजे 7192 4 बोरी गांजा के बंडल को धान की भूसी में छिपाकर लोड कर वापस डिंडोरी जा रहा था एसडीओपी ने बताया कि आरोपी को धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत्  पुलिस अभिरक्षा में लिया गया और न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...