मल्हार

अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मल्हार – मल्हार चौकी क्षेत्र के मल्हार वार्ड क्रमांक 10 में शाम 6 बजे के आसपास युवक ने अपने ही घर में पंखे के सहारे साड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार वार्ड क्र.10 में रहने वाले सुराजू केवर्त ने मल्हार पुलिस को फोन कर सूचना दी की उसके छोटे भाई सरजू केवर्त पिता स्व. दानू केवर्त उम्र 27 वर्ष अपने रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जिसके बाद मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।

वहीपूछताछ में परिजनों ने बताया की मृतक युवक सुरजू केवर्त हैदराबाद में रहकर ड्राईवर का काम करता था जो पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान करने अपने घर मल्हार आया हुआ था। जो बुधवार दोपहर खाना खाने के बाद अपने रूम के दरवाजे को अंदर से बंदकर कर सो गया। वही घर के अन्य परिजन अपने अपने काम में लग गए जब मृतक के बड़े भाई सुराजू केवर्त खेत से 5,30 के आसपास वापस घर आया तब देखा की सरजू अभी तक सो कर नही उठा है

जिसके बाद 20 मिनट तक बाहर से दरवाजा खोलने आवाज लगाते रहे जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तब मृतक के बड़े भाई ने दरवाजा के अंदर कुंडी को हाथ से खोल अंदर जाकर देखा तो हतप्रत रह गए। उन्होंने देखा की उसके छोटा भाई सीलिंग फैन के कुंडी में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर झूल रहा है। जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगो को इसकी जानकारी दी। वही मल्हार पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,