पचपेड़ी

सरकारी स्कूल के पास सजी थी जुए की महफिल, पचपेड़ी पुलिस ने घेराबंदी कर 10 जुआरियों को पकड़ा…

उदय सिंह

पचपेड़ी– सरकारी स्कूल के पास जमी जुए की महफिल में छापेमारी कर पचपेड़ी पुलिस ने 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 27460 रूपए जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि लोहर्सि स्कूल के पास आम जगह पर कुछ लोग 52 पत्ती से पैसे पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर गांव के ही यश कुमार राय ,किशोर कुमार कोशले ,दिले भैना ,गणेश यादव ,प्रभात यादव ,सुरित राम निषाद ,रमेश साहू , लक्ष्मीनारायण ,अशोक कुमार कोशले ,दरशु भैना को रंगे हाथ 52 पत्ती के साथ हार जीत का दाव लगा रहे थे। जिसपर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत उनके ऊपर कार्यवाही की है। वही पुलिस को आरोपियों के पास से 27 हजार 460 रुपए जब्त किया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. ओमप्रकाश कुर्रे , प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह आरक्षक सुनील बंजारा, अश्वनी पटेल , दिनेश धृतलहरे का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी