बिलासपुर

कोयला कारोबारी सहित 4 मकानों में चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार… कब्जे से 15 लाख का माल बरामद, चोरी का माल बेचने वाली महिला भी चढ़ी हत्थे

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में हो रही चोरियों के मामले में पुलिस ने 2 शातिर चोर और एक महिला जो चोरी के गहनों को बेचने में सहयोग करती उसे गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 15 लाख के सोने चांदी के जेवरों को जब्त किया गया है। गौरतलब है कि देवरीखुर्द निवासी आकाश सिंघल के मकान में घटित चोरी सहित कुल 04 मकानों में चोरी करने वाले शातिर चोर पका उर्फ प्रकाश जेम्स एवं उसके साथी ओम प्रकाश को इस मामलें में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पका उर्फ प्रकाश जेम्स द्वारा चोरी में प्राप्त सोने, चांदी के आभूषणों को बाजार में खपाने में प्रकाश जेम्स की मां इंदू साहू द्वारा सहयोग किया जाता था ,इसलिये इंदू साहू नामक महिला को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। चोरी से प्राप्त रकम से आरोपी पका उर्फ प्रकाश जेम्स 01 होण्डा एक्टिवा स्कूटी खरीदा था , इस मामले में स्कूटी भी जप्त किया गया है। कुल 04 मामलों में चोरी किये गये सोने, चांदी के आभूषण जप्त किये गये हैं जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये हैं।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) से प्राप्त निर्देश के पालन में अपराधिक पृष्ठभूमि एवं संदिग्ध चरित्र के व्यक्तियों पर निगाह रखा जा रहा था, देवरीखुर्द अटल आवास निवासी पका उर्फ प्रकाश जेम्स एवं ओम प्रकाश के बारे में मुखबिरों से सूचना मिल रही थी कि दोनों संदिग्धों के जीवन शैली में काफी बदलाव देखा जा रहा है, जो मंहगे-मंहगे कपड़ों का उपयोग एवं खाने-पीने में पैसा खर्च कर रहें है। इसी बीच दिनांक 16-17.02.2024 के दरम्यानी रात देवरीखुर्द थाना तोरवा निवासी आकाश सिंघल के घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना घटित की गई थी। इस मामले के जांच दौरान सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर 02 संदेहियों पका उर्फ प्रकाश जेम्स निवासी देवरीखुर्द एवं ओम प्रकाश निवासी देवरीखुर्द के रूप में पहचान हुआ था। संदेही पका उर्फ प्रकाश जेम्स एवं ओम प्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी पका उर्फ प्रकाश जेम्स अपने साथी ओम प्रकाश के साथ मिलकर कुल 04 मकानों में ताला तोड़कर चोरी किया है। चोरी से प्राप्त सोने, चांदी के आभूषण को बाजार में खपाने हेतु अपनी मां इंदू साहू को दिए है। आरोपी पका उर्फ प्रकाश जेम्स, उसके साथी ओम प्रकाश एवं आरोपिया इंदू साहू के कब्जे से चोरी किये गये सोने, चांदी के आभूषण एवं स्कूटी बरामद किया गया है। जिसने बताया कि 08.09.23 को प्रार्थिया अनिता शर्मा के मकान में, 27.11.23 को शारदानंद देवरीखुर्द में अमृत लाल यादव के मकान में, 04.02.2024 को देवरीखुर्द कृष्णानगर निवासी शैलेन्द्र श्रीवास्तव के मकान में और 16-17.02.2024 को हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी देवरीखुर्द आकाश सिंघल के मकान में चोरी किया गया है। सभी मामलों में आरोपीयो को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
हरिद्वार में संदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, “द्रोणा रत्न बेस्ट प्लेयर अवा... शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बारात से लौटते समय युवक की हत्या....मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प...