छत्तीसगढ़रतनपुर

खेलने के दौरान बच्चों के ऊपर गिर गई मकान की दीवार एक बच्चे की दबकर मौत दूसरे की हालत नाजुक

दोनों ही ग्रामीणों को वन विभाग द्वारा कई बार बेजा कब्जा कर बनाए गए मकान को हटाने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन दोनों ने बेजा कब्जा नहीं हटाया ,जिस वजह से दुर्घटना घट गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

ठा.उदय सिंह

खेल खेल में मासूम बच्चों के ऊपर कच्ची दीवार ढह कर गिर गई जिससे एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरा जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है । रतनपुर क्षेत्र के ग्रामीण अंचल रानी गांव में रहने वाले योगेश साहू और मनोज यादव के कच्चे मकान आस पास ही है ।मनोज यादव का 8 वर्षीय बेटा हर्ष यादव अपने दोस्त 7 वर्षीय कमल साहू के साथ खेल रहा था। उनके साथ और भी बच्चे थे। खेल के दौरान दोनों मिट्टी के बने जर्जर मकान के करीब पहुंच गए और दीवार के साथ सट कर बैठ कर खेल रहे थे। तभी मकान की दीवाल अचानक भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई, जिसके मलबे में दोनों बच्चे दब गए। घटना की खबर लगते ही लोग दौड़े दौड़े पहुंचे और किसी तरह मिट्टी और ईट को हटाया।

लेकिन तब तक हर्ष यादव की मौत हो चुकी थी। वही कमल साहू की सांसे चल रही थी, जिसे लेकर ग्रामीण रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टर ने कमल साहू को बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल कमल साहू का इलाज सिम्स में चल रहा है। यह दुर्घटना जिस कच्चे मकान की वजह से हुई वह वन विभाग के कउहा प्लांटेशन के सीमा क्षेत्र में है। दोनों ही ग्रामीणों को वन विभाग द्वारा कई बार बेजा कब्जा कर बनाए गए मकान को हटाने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन दोनों ने बेजा कब्जा नहीं हटाया ,जिस वजह से दुर्घटना घट गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि...