बिलासपुर

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 23.80 लाख की ऑनलाइन ठगी, एमबीए छात्रा बनी सायबर फ़्रॉड की शिकार, मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साइबर ठगों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर एक युवती से 23.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का शिकार हुई पीड़िता बिलासपुर में एमबीए की तैयारी कर रही है। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता के अनुसार, 13 जनवरी 2025 को वामिका राठौर नामक युवती ने व्हाट्सएप पर संपर्क किया और उसे “डेली इन्वेस्टमेंट 805” नामक ग्रुप में जोड़ा। शुरुआत में 10,000 रुपये निवेश करने पर उसे 1,500 रुपये का मुनाफा दिखाया गया। इसके बाद ठगों ने एक अनुबंध का हवाला देकर अधिक पैसे निवेश करने को कहा। पीड़ित ने झांसे में आकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 23.80 लाख रुपये जमा कर दिए।जब पीड़िता ने अपनी राशि वापस लेने की कोशिश की, तो ठगों ने 60 लाख रुपये कमीशन जमा करने की शर्त रखी। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार की सलाह पर पीड़िता ने साइबर थाना, बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिक जांच में आरोपियों के नाम वामिका राठौर, रमेश, नरेश और कुशाल राव कड़ाते की पहचान की है, जिनके मोबाइल नंबरों के जरिए ठगी की गई। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4) और 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उनके बैंक खातों की जांच की जा रही है। बिलासपुर साइबर थाना ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर निवेश न करें और इस तरह के लालच से बचें।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,