बिल्हा

दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित मोटरसाइकिल खंबे से टकराई, चालक की मौके पर मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा थाना अंतर्गत ग्राम देवकिरारी में गुरुवार – शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ग्राम देवकिरारी जोगी डबरी एवं गोठान के मध्य सड़क की है, जहां मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर संकेत वाले खम्बे से टकरा गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोतीदास मानिकपुरी निवासी ग्राम देवकिरारी ने थाना बिल्हा में सूचना दी कि दिनांक 23 जनवरी 2026 की रात करीब 1:30 बजे डायल 112 की टीम उनके घर पहुंची और एक सड़क दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वे पुलिस स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे, जहां सड़क किनारे उनका नाती नरसिंह दास मानिकपुरी उर्फ कालिया मृत अवस्था में पड़ा मिला। कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BJ 0915 क्षतिग्रस्त हालत में पाई गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि नरसिंह दास स्वयं मोटरसाइकिल चला रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित संकेत वाले खंभे से टकरा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद डायल 108 एंबुलेंस से शव को बिल्हा अस्पताल लाया गया। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला विमल गुटखा के लिए मां से मांगे पैसे..नहीं मिले तो पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, डभरा में कलयुगी ब... अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक... ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना