जांजगीर चाँपा

पुरानी रंजिश में गले पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने घेराबंदी कर लिया कब्जे में

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – पुरानी रंजिश में चाकू मारने की घटना के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी छवि राम पटेल उम्र 28 साल निवासी धाराशिव थाना पामगढ़ 28.02.24 को करीब शाम 04.00 बजे धाराशिव सोसायटी चावल लेने जा रहा था तभी रास्ते में आरोपी अजय तिवारी अपनी मोटर साइकिल से पिछे से आकर रास्ता रोककर पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली गलौच कर जान से मारने की नियत से अपने पास रखे चाकू से गले में मार कर चोट पहुचाया, जिसकी रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध धारा 341,294, 506, 324, 307 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अपराध घटित होना पाया गया जो आरोपी अजय तिवारी की पतासाजी किया गया जो घटना कारित कर फरार हो गया था जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर सूचना से पता चला कि आरोपी जांजगीर से अपने गांव धाराशिव जा रहा की सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया आरोपी के पेश करने पर घटना में प्रयुक्त एक नग काला लाल रंग का बटन वाला चाकू तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस CG11 AY 6657 को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही मे उप. निरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. रामदुलार साहू, आर. अनुज खरे, विश्वजीत आदिले, सूरज पाटले, उमेश दिवाकर एवं थाना पामगढ़ स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...