मल्हार

पटवारी से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार…मल्हार पुलिस ने दूसरे जिले से किया गिरफ्तार

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी में बिनैका के पटवारी राजकमल चंद्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22.02.2024 को तहसीलदार मस्तूरी के लिखित आदेशानुसार ग्राम बिनैका मौका जांच, नक्शा सुधार हेतु गया था जहाँ आरोपियों के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए गाली गलोच, मारपीट धक्का मुक्की तथा जान से मारने की धमकी दिया गया था, प्रार्थी पटवारी की लिखित रिपोर्ट पर धारा 186, 332, 353, 294, 323, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी, आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे जिन्हें आज पामगढ़ कूटरबोर जिला जांजगीर चांपा में पकड़कर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किए, दोनो आरोपियो शिवा सोनी और अतिबल डहरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाह में चौकी प्रभारी मल्हार विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक प्रेम प्रकाश कुर्रे, आरक्षक श्याम लाल सोनवानी का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी