बिलासपुर

कलेक्टर ने स्वयं रक्तदान कर दिया संदेश…जीवन के लिए रक्तदान, लोकतंत्र के लिए मतदान महत्वपूर्ण:- कलेक्टर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए निरंतर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रार्थना सभाकक्ष में ‘‘रक्तदान महादान-मतदान महादान’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान और मतदान के लिए प्रेरित किया। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन बाजपेई द्वारा शिविर में मौजूद सभी लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और स्वीप के नोडल अधिकारी आर पी चौहान सहित शिविर में सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। कलेक्टर ने कहा कि जीवन के लिए रक्तदान और लोकतंत्र के लिए मतदान बेहद महत्वपूर्ण है।
शिविर में मौजूद लोगों को कलेक्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से जीवनदान मिलता है, उसी तरह मतदान से लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि वे एक-एक वोट के महत्व को स्वयं समझे और दूसरों को भी मतदान का महत्व समझाएं।

कलेक्टर ने 7 मई को लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में इसी प्रकार बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल कर हमें बिलासपुर का अभिमान बढ़ाना है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति को मतदान करना होगा, पांच वर्षाे में एक बार यह अवसर हमें मिलता है। कलेक्टर ने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी के कुलपति अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र को मजबूत बनाने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ व स्वीप के नोडल अधिकारी आर पी चौहान व निगम कमिश्नर अमित कुमार ने भी मतदान का आहवान किया।

शिविर में जिले के आला अधिकारियों ने रक्तदान किया और मतदान का संदेश दिया। समाचार लिखे जाने तक शिविर में लगभग 118 यूनिट ब्लड डोनेशन हो गया था। कार्यक्रम मे सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, रेडक्रॉस सोयायटी के जिला समन्यक सौरभ सक्सेना, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ओम पांडे, विभिन्न विभागों के अधिकारी, एनएसएस, स्काउट, मनोबल स्वयं सेवक और बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र और रक्तदाता मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...