रायगढ़

पुलिस के हत्थे चढ़े 6 मवेशी तस्कर…14 मवेशियों को कराया गया मुक्त, झारखंड बूचड़खाने कर रहे थे तस्करी

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले के सभी थानाक्षेत्र में मवेशी तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में रात्रि गस्त दौरान थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में भूपदेवपुर पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर हरदीझरिया के रास्ते पर पैदल मवेशियों को मारते-पीटते तस्करी कर रहे 06 व्यक्तियों को पकड़ा गया है । जिन्होंने मवेशियों को सिंघनपुर-छाल जंगल रास्ते से झारखंड बूचड़खाने लेकर जाना बताये । आरोपियों के कब्जे से 14 नग कृषक मवेशी कीमती करीब 2,27,500 रूपये को पुलिस ने कब्जे में लिया । जप्त मवेशियों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनके चारा-पानी के लिये मवेशियों को गोठान में रखवाया गया है । मवेशी तस्कर आरोपी कयाम खान पिता निवाज खान उम्र 55 वर्ष अटरिया थाना गुमला झारखंड, पुष्पक कुमार बर्मन पिता अवध राम उम्र 42 वर्ष बुनगा थाना पुसौर जिला रायगढ़, शोभाराम नवरंगे पिता मोहर दास उम्र 55 वर्ष धुरकोट थाना डभरा जिला सक्ती, खेमराज निराला पिता शोभाराम उम्र 36 वर्ष बुनगा थाना पुसौर जिला रायगढ़, शिव प्रसाद सिदार पिता अरत राम उम्र 21 वर्ष डोमा थाना मालखरौदा जिला जांजगीर चांपा, होरीलाल सारथी पिता प्यारीलाल सारथी उम्र 40 साल हरदीझरिया थाना भूपदेवपुर को थाना भूपदेवपुर में धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम 2004 के तहत कार्रवाई की गई है । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर पशु तस्करों पर कार्रवाई में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक शंभू पांडे, आरक्षक बोधरम सिदार, विजय कुमार पटेल, कृष्ण कुमार वारेन, महिला आरक्षक गौरी सिदार शामिल थी ।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...