मल्हार

चोरी की नीयत से दुकान में घुसे चोर ने रखवाले पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में बुजुर्ग चौकीदार अस्पताल में भर्ती… सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई चोर की हरकत

उदय सिंह

मस्तूरी – जिले में लगातार आपराधिक गतिविधियों का ग्राफ बढ़ने लगा है। अब हत्या, लूट,डकैती के साथ चोरी की वारदातें आम होने लगी है। इस बीच गंभीर विषय यह है, कि अब ग्रामीण क्षेत्रों के चोर चोरी के बीच आने वालों पर खूनी संघर्ष करने से नही कतराते है। इसी कड़ी में ताजा मामला मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार नगर पंचायत में देखने को मिला है।

जहाँ शिव किराना स्टोर में चोरी करने के नियत से घुसा था। लेकिन जब उसने मौके पर चौकीदार को सोता हुआ पाया तो जिससे आग बबूला होकर पास में रखे पत्थर को चौकीदार के सर पर दे मारा।

इस पूरे मामले की शिकायत करते हुए दुकान संचालक शिव श्रीवास ने बताया कि मंगलवार की दरमियान रात उनके दुकान में करीब एक बजे अज्ञात चोर घुसा था। जहाँ वह पहले दुकान के सभी जगहों पर जाकर कीमती सामान चोरी करने फिराक में था।

लेकिन इसी बीच उसकी नजर दुकान में सोते हुए चौकीदार 75 वर्षीय सिल्लू राम भैना पर पड़ी। जिसे देख अज्ञात चोर को यह समझ आ गया कि वह दुकान से कुछ चोरी तो नही कर सकता है।

जिससे आक्रोशित होकर चोर ने भारी भरकम पत्थर सोते हुए चौकीदार के ऊपर मार दिया। जिससे चौकीदार को गंभीर चोट आई है। वही घटना को अंजाम देकर चोर मौके से फ़रार हो गया। मामले में स्थानीय पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

देखिए चोर ने किस तरह निकाला अपना गुस्सा,,वीडियो देख कर रह जाएंगे दंग…

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...