मल्हार

मल्हार में जिला औषधि विक्रेता संघ की बैठक संपन्न, 200 मेडिकल स्टोर्स संचालक हुए शामिल, वरिष्ठ दुकानदार सम्मानित, ड्रग नियम पालन और चुनौतियों पर चर्चा

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – जिला औषधि विक्रेता संघ बिलासपुर के पदाधिकारियों और मस्तूरी, मल्हार, जयरामनगर, जोन्धरा जोन के 200 मेडिकल स्टोर्स संचालकों की बैठक बुधवार को मां डिडनेश्वरी परिसर में रखा गया, जिसमें सहायक औषधि नियंत्रक भीष्मदेव सिंह तथा ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।

वरिष्ठ दुकानदार हुए सम्मानित

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, सचिव सचिदानंद तीर्थानि कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पवन छाबड़ा, संगठन सचिव जे साईं प्रसाद, अजीत वर्मा, विशाल गोयल, नृपेंद्र दत्ता, जीवेश वोरा, संजय मोहबे आदि की उपस्थिति में क्षेत्र के वरिष्ठ दवा दुकानदार रामायण प्रसाद पांडेय, सुनहर चंदेल, रविंद्र वैष्णव, केसर देवांगन, रमेश यादव, नरेंद्र शर्मा का शॉल, श्रीफल व माँ डिडनेश्वरी की छायाचित्र भेंटकर सम्मान किया गया।

चुनौतियों के बीच व्यवसाय

डीसीडीए के अध्यक्ष राकेश बंटी शर्मा ने संचालकों की समस्या का निपटारा नवीनीकरण, दवाइयों को बेच नंबर से ही खरीदना बेचना तथा जनरल स्टोर से यदि दवाइयां बिक रही हो तो उस पर रोक आदि के संबंध मे विस्तार से चर्चा कर दुकानदारों को आश्वस्त किया कि संघ हर परिस्थिति में चिल्हर दुकानदारों के साथ खड़े है। इस चर्चा परिचर्चा में सभी दुकानदारों ने खुलकर बात किया और वर्तमान में आ रही विभिन्न चुनौतियों के बारे में संघ व अधिकारियों को अवगत कराया।

ड्रग रूल का पालन जरूरी

एडीसी श्री सिंह ने दवा दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि दवा नियम का पालन करते हुए निर्भिक होकर व्यवसाय करें और विशेष केटेगरी वाली दवाओं की खरीदी बिक्री सावधानी के साथ करने की सलाह दी, साथ ही उन्होंने शेड्यूल एचवन रजिस्टर मेंटेन करने पर जोर दिया इसके अलावा दुकान में सीसीटीवी कैमरा व कम्प्यूटर अवश्य रूप से लगाने की बात कही।

चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने मेडिकल स्टोर संचालकों से सतर्कता से दुकान संचालित करने एवं प्रतिबंधित दवा आदि न बेचने की अपील कर शपथ दिलाया कि ईमानदारी पूर्वक दवा व्यवसाय कर प्रतिबंधित दवाओं की खरीदी बिक्री नही करेंगे। इस अवसर पर डिडनेश्वरी ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल केवट, संजीव पांडे, प्रकाश तिवारी, शेषनारायण गुप्ता, जतन केवट, चंदू राम केवट, हुलासराम देवांगन, बलराम गिरी, वीरेंद्र शर्मा, पंकज सरकार, रविंद्र वैष्णव, केसर देवांगन, प्रकाश तिवारी, राकेश यादव, केशर देवांगन, विनोद पटेल, रामनारायण भारद्वाज, देवेंद्र भारद्वाज, संगीता राठौर, सुनील गुप्ता, मनीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...