बिलासपुर

स्वीप साइकिल रैली :- सायकल चलाकर कलेक्टर, एसपी निकले शहर में… दिया गया मतदाता जागरूकता का संदेश, सैकड़ों लोगों ने रैली में लिया हिस्सा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रविवार की सुबह शहर के प्रमुख मार्गाे का नजारा ही कुछ अलग था। जिले के कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह के साथ तमाम आला अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता संदेश देने साइकिल चलाई। स्वीप साइकिल रैली में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के लिए लोगों को जागरूक किया। इस स्वीप साइकिल रैली का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से आईडीबीआई बैंक द्वारा किया गया। रैली आत्मानंद स्कूल प्रताप चौक से शुरू होकर देवकीनंदन चौक, कोतवाली चौक, गांधी चौक, शिव टाकिज चौक, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, , अम्बेडकर चौक, और पुलिस पेट्रोल पंप से होते हुए स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में समाप्त हुई।

रैली में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, वनमंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत आर.पी.चौहान, आईडीबीआई बैंक के डीजीएम अमिताभ बाजपेई, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, बाइकर्स कम्युनिटी बिलासपुर के सदस्य,एनसीसी, युवा मतदाता सहित अन्य लोगों ने भाग लेकर मतदाता जागरूकता संदेश दिया। कलेक्टर ने सभी को कार्यक्रम में मतदाता शपथ दिलाई। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने रंग-बिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े गए। रैली के बाद स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि मतदान का ये अधिकार हमें कठिन संघर्षों से मिला है, हमें इसका महत्व समझकर मतदान अवश्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी के मत का समान महत्व है। हर एक वोट बेहद कीमती है इसका उपयोग हमे स्वयं कर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने सभी से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में अपना मतदान कर सभी सहभागी बनें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं । निगम कमिश्नर और आईडीबीआई के डीजीएम अमिताभ वाजपेयी ने भी इस अवसर अपने संबोधन में मतदान का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों स्मृति चिन्ह भेंट किया गया साथ ही स्वीप कार्यक्रम में सहभागी बने एनएसएस, स्काउट और स्कूली छात्रों को सम्मानित किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...