बिलासपुर

सिम्स में इलाज कराने मरीज को फर्श में आधे घंटे तक लेटकर करना पड़ा इंतजार….प्रबंधन की उदासीनता से परिजनों को हुई पीड़ा, मरीज निकला कोरोना पॉजिटिव… क्या ऐसे थमेगी संक्रमण की चैन ?

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोरोनाकाल में आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें लगातार इंसानियत तार-तार हो रही है कभी पैसे के लिए मरीज को कोरोना संक्रमित बता दिया जाता है। तो कभी ब्रॉड डेड बॉडी को इलाज के लिए भर्ती कर पैसे भी ले लिए जाते हैं और कुछ देर बाद मृत घोषित कर शव को बाहर लावारिस हालत में छोड़ दिया जाता है। इस हाईटेक होते जमाने में शायद इंसानियत मरते जा रही है। वही एक ताजे मामले में सिम्स प्रबंधन का नया कारनामा उजागर हुआ है।  जिसमें शुगर और बीपी के पेशेंट को स्ट्रेचर में लिटाने के बजाय उसे जमीन पर लेटने की सलाह दे दी गई, अब इसे सिम्स हॉस्पिटल की लापरवाही कहें या जानबूझकर किया गया काम?, बता दे आज देर शाम गणेश नगर निवासी 40 वर्षीय पुरुष को बीपी और शुगर चेक कराने उनके परिजन सिम्स हॉस्पिटल पहुंचे जहां मरीज को स्ट्रेचर में लिटाने के बजाए जमीन पर ही लेटा दिया गया,  आधे घंटे बाद मरीज को स्ट्रेचर मिला और उसकी कोरोना जांच की गई जिसमें गणेश नगर निवासी 40 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई जिसे देर रात अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। लेकिन इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। कोरोना संकट के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ ही स्वास्थ्य कर्मी भी अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना संक्रमित सहित अन्य बीमारी से ग्रसित मरीजों का इलाज कर रहे हैं जिसे नकारा नहीं जा सकता पर इस तरह के मामले सामने आने से कहीं ना कहीं प्रबंधन पर सवाल उठना तो लाजमी है बहरहाल देर से ही सही पर बीपी और शुगर पेशेंट को हॉस्पिटल में भर्ती तो कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...