बिलासपुर

अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश… समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

उदय सिंह

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के समृद्धि विहार कॉलोनी के पास रविवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब अरपा नदी में एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने जैसे ही शव देखा, इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।प्राथमिक जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है। ग्रामीणों ने अरपा नदी में एक युवक का शव बहता हुआ देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आसपास मौजूद लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उसने काले रंग की निकर और हरे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। शव मिलने की खबर से आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल की मर्च्यूरी भेज दिया है। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य आवश्यक जांच भी कर रही है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह अरपा नदी तक कैसे पहुंचा, यह रहस्य बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल...