बिलासपुर

मतदान सामग्री के साथ मतदान दल उत्साह से हुए रवाना…कलेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी…सुबह 07 बजे से शुरू होगा मतदान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में 7 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन के लिए आज कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से मतदान सामग्री का वितरण सुबह 07 बजे से किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने आज सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतदान दलों के वाहन को हरी झण्डी दिखाकार रवाना करते हुए दलों को अपनी शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने मतदान दलों से मिलकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने कहा है। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक अभय ए महाजन, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार और उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी भी मौजूद थे।जिले के 06 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामग्री वितरण के लिए 76 काउंटर बनाए गए हैं।

सामग्री वितरण के लिए 300 अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त किए गए है। प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया। तत्पश्चात विधानसभावार बनाए गए काउंटर से मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों ने अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए सामग्री प्राप्त की और अपने दल के साथ निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए।

उनके साथ सेक्टर अधिकारी भी रवाना हुए। दल के साथ एक-एक सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे। 07 मई को सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान होगा।

error: Content is protected !!
Letest
अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल...