जांजगीर चाँपा

मामूली विवाद के बाद ग्रामीण पर जानलेवा हमला…2 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, हुए गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – चोरी ऊपर से सीनाजोरी की तर्ज पर मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण वार्ड नं. 12 बगीचा पारा में रहने वाला नंदकुमार साहू 28 फरवरी को सुबह अपनी बाइक से यादव धर्मशाला काम करने गया था। जहा उसकी बाइक खड़ी थी। इसी बीच कुछ आवाज सुनकर नंदकुमार साहू बाहर निकाला तो देखा कि उसकी बाइक को घसियाराम साहू ने अपने ट्रैक्टर से ठोकर मार दी। जिसको लेकर दोनो में काफी विवाद हुआ। उसके बाद आरोपी वहा से निकल गया। इधर शाम को सोठी नगर निवासी आरोपी अपने भाई घासीराम ऊर्फ सोनू साहू के साथ प्रार्थी के पास पहुंच उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे इसे गंभीर चोट आई थी। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने शिवरीनारायण थाने में दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर उनकी खोजबीन कर रही थी। इसी बीच उनके ठिकाने का पता चलते ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि प्रमोद महार आरक्षक महेंद्र राज लक्ष्मीकांत का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल...