बिलासपुरसमस्या

अपनी ही पार्टी के खिलाफ भूख हड़ताल पर उतरे देवरीखुर्द उपसरपंच

आलोक

देवरीखुर्द मैं व्याप्त समस्याओं को लेकर देवरीखुर्द के कांग्रेसी उपसरपंच और जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने ही अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देवरीखुर्द हाई स्कूल सड़क की जर्जर स्थिति से सब परेशान हैं। बरसात के इस मौसम में स्कूल तक पहुंचना छात्र-छात्राओं के लिए दूभर हो चुका है। बारिश के दौरान गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क में कीचड़ का साम्राज्य हो जाता है। चप्पल हाथ में लेकर किसी तरह छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचते हैं। इसे लेकर लंबे वक्त से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन शासन ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। भाजपा के शासनकाल में भी इस सड़क की मरम्मत की और ध्यान नहीं दिया गया और अब सरकार बदलने के बाद भी स्थिति जस की तस है। लिहाजा जन भावनाओं का सम्मान करते हुए देवरीखुर्द के उपसरपंच ब्रह्मदेव सिंह ने नागरिकों के साथ भूख हड़ताल शुरू कर दी। हैरानी इस बात की है कि उनकी भूख हड़ताल को भाजपा का पूरा समर्थन मिल रहा है। भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के शासनकाल में गौण खनिज मद से जारी किए गए 89 लाख में से 55 लाख रुपए को सड़क निर्माण के लिए उपयोग करने की जगह वापस कर दिया है । देवरीखुर्द की सड़क लंबे समय से यहां के रहवासियों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। जिसे लेकर योजना कारों की राजनीति लोगों के आक्रोश को बढ़ा रही है।

करीब महीने भर पहले भी छात्रों और अभिभावकों ने इस मुद्दे पर शाला प्रवेश उत्सव का बहिष्कार किया था और इस बार मांग पूरी ना होने पर देवरीखुर्द के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया है। जिनकी शिकायत है कि केवल हाई स्कूल सड़क ही नहीं अन्य सड़कें भी बेहद जर्जर स्थिति में है और देवरीखुर्द में रहना नारकीय साबित हो रहा है।

सबसे अधिक मुसीबत छात्र-छात्राओं को हो रही है , जिन्हें कीचड़ भरे रास्ते से गुजर कर रोज स्कूल जाना और आना पड़ रहा है, जाहिर है स्कूल जाने के दौरान कपड़े और पैर कीचड़ में सन जाते हैं और उस हालत में पढ़ाई करना मुमकिन नहीं हो पाता, लिहाजा इस भूख हड़ताल के बाद भी चक्का जाम जैसे कदम की चेतावनी दी जा रही है।

इस विषय में नागरिकों का आरोप है कि देवरीखुर्द सरपंच पूरी तरह जिम्मेदार है। महिला सरपंच के कामकाज को उनके पुरुष रिश्तेदार देखते हैं, जिन्हें जन भावना से कोई सरोकार नहीं है, इसीलिए कांग्रेसी उपसरपंच को अपने ही सरकार के खिलाफ मैदान में उतारना पड़ा है। अब देखने वाली बात यह है कि इस बगावती तेवर के बावजूद इस भूख हड़ताल का कितना असर यहां पड़ता है ।

error: Content is protected !!
Letest
अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल...