बिलासपुर

यूनो ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 3.16 लाख की ऑनलाइन ठगी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा निवासी 69 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक नथ्थूराव करनेवार ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने फोन कर उन्हें यूनो ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी हासिल कर उनके खाते से 3 लाख 16 हजार 919 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, नथ्थूराव करनेवार ने अपनी शिकायत में बताया कि 3 सितंबर 2026 की शाम करीब 4:30 बजे उन्हें कुछ मोबाइल नंबरों से फोन आया। फोन करने वालों ने उन्हें यूनो ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। उनकी बातों में आकर पीड़ित ने कथित तौर पर बैंक खाते से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा कर दी। इसके कुछ ही समय बाद उनके इंडियन बैंक, ईदगाह चौक शाखा स्थित खाते से 3,16,919 रुपये निकाल लिए गए। रुपये निकलने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने तत्काल बैंक पहुंचकर अपना डेबिट कार्ड लॉक करवाया। साथ ही साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर भी घटना की सूचना दी। पीड़ित के अनुसार, साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने पर उन्हें शिकायत क्रमांक भी प्राप्त हुआ है। 4 सितंबर को नथ्थूराव ने सरकंडा थाने में लिखित शिकायत देकर ठगी की रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मोबाइल नंबरों के धारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस बैंक लेन-देन और संबंधित मोबाइल नंबरों की जांच कर साइबर ठगी के आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लोगों के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें और बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।

error: Content is protected !!
Letest
अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल...