बिलासपुर

बिलासपुर :-जिले में फिर चाकूबाजी की घटना… आरोपी ने घात लगाकर किया चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में एकबार फिर चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस की सारी कोशिशें भी नाकाफी साबित हो रही है। ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंगराजपारा में सामने आया है जहाँ दिन दहाड़े एक व्यक्ति को आपसी रंजीश मिटाने युवक ने चाकू से हमला कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा निवासी विरेन्द्र साहू अपने भारत चौक चिंगराजपारा स्थित दुकान जा रहा था। तभी हनुमान मंदिर चिंगराजपारा का रहने वाला दुर्गेश साहू उर्फ पंगा पहले से घात लगाकर रास्ते में खड़ा था।

जहाँ आपसी रंजीश मिटाने के नाम से आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ पंगा ने प्रार्थी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने प्रार्थी के गर्दन के पीछे पीठ में लगातार 6 से 7 बार संघातिक वार कर उसे जख्मी कर दिया। जिसके बाद प्रार्थी को गम्भीर हालत में सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है इधर मामले में प्रार्थी के पिता कि शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ...