रायगढ़

युवती के घर घुसकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार…. दूसरे राज्य भागने से पहले हुआ गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली प्रार्थिया ने 9 मई को रायगढ़ जिले के कोतवाली थाने में रायगढ़ निवासी मोनू बंधन के खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। जहाँ उसने बताया कि आरोपी युवक ने 5 मई कि रात उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। जिसके बाद उसके परिजनों ने युवती के परिवार वालों पर एफआईआर दर्ज नहीं कराने दबाव बनाते रहे। लेकिन प्रार्थिया ने अपने परिजनों की सहमति से मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जहा पुलिस ने आरोपी मोनू की खोजबीन शुरू की। जहा उन्हे पता चला की आरोपी घटना के बाद से रायगढ़ से फरार होकर संबलपुर भाग गया है। जिसे कोतवाली पुलिस द्वारा संबलपुर बस स्टैंड से हिरासत में लिया गया। आरोपी मोनू बंधन भी उड़ीसा फरार होने की फिराक में ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में बस के इंतजार में खड़ा था जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं स्टाफ की सराहनी भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ...