रतनपुर

जंगल में चल रही अवैध शराब भट्ठी पर पुलिस ने मारी रेड…मौके से 240 लीटर कच्ची शराब सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना रतनपुर क्षेत्र के ग्राम कुऑजति में अरपा नदी किनारे जंगल में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाने की सूचना मिलने पर ग्राम कुऑजति के आसपास गाँव में मुखबिर तैनात किया गया था। उक्त मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुऑजति नदी किनारे जंगल में कई बार प्रयास करने के पश्चात् आज अरपा नदी के किनारे बने टापू के जंगल में रेड कार्यवाही करने पर सफलता हाथ लगी। ग्राम बिल्लीबंद पोंड़ी थाना कोटा निवासी उमेंदा बाई धनवार के कब्जे से 105 लीटर कच्ची महुआ शराब व बंधन सिंह धनवार के कब्जे से 140 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 240 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 58000 रूपये को आरोपियों से जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।आरोपी थाना कोटा क्षेत्र के हैं जो थाना रतनपुर क्षेत्र में अरपा नदी किनारे टापू जंगल में भारी मात्रा में शराब बनाकर शराब को रतनपुर व कोटा थाना क्षेत्र के गॉवों में सप्लाई करते थे। अरपा नदी रोज़ सुबह टायर ट्यूब से बनी राफ्ट से पार करके रतनपुर थाना क्षेत्र में शराब निर्माण करने आते थे। रेड कार्यवाही में सफलता के लिये पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रतनपुर टीम को बधाई दी गई। उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, विकास सेंगर, बलदेव सिंह, आर. अविनाश शर्मा, संजय खाण्डे, घनश्याम राठौर, अजय सोनी म.आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ...