बिलासपुर

रेत एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई.. ट्रैक्टर, हाइवा, पोकलेन सहित 14 वाहन जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर -कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला खनिज अमला द्वारा 12-13 मई को रात जिला के सभी क्षेत्रों-सरकंडा, मस्तूरी, कोटा,चकरभाठा,कोनी,सेंदरी, लोफंदी, कछार,निरतू, घुटकू आदि में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया । जिसके आधार पर अवैध परिवहन के 12 मामले दर्ज कर 14 वाहन जब्त किए गए।
खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाये जाने पर खनिज रेत सहित 2 ट्रेक्टर कोनी थाना में,2 ट्रेक्टर कोटा थाना में, 1ट्रेक्टर सकरी थाना में, 1ट्रेक्टर सरकंडा थाना में और 3 हाईवा रेत लावर बैरियर में अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज निम्न श्रेणी चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 2 हाईवा एवं ईंट मिट्टी का 1माजदा जप्तकर लावर खनिज जांच चौकी में अभिरक्षा में रखा गया है।
ग्राम बिरकोना मे खनिज मिट्टी एवम् मुरूम के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर 1 पोकलेन को सील किया गया एवं 2 हाईवा को जप्तकर कोनी थाना में अभिरक्षा मे रखा गया है। उपरोक्त सभी वाहन मालिकों एवं वाहन चालकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

कुल 12 प्रकरण दर्ज कर 14 वाहनों को जप्त किया गया है। उप संचालक उमेश मिश्रा के नेतृत्व में खनि अधिकारी, सहायक खनि अधिकारी एवं जिला खनि अमला कार्रवाई में शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ...