बिलासपुर

VIDEO: मैग्नेटो मॉल के सामने फिर लगने लगा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा…पिछले दिनों पुलिस ने सील कराई थी एक पान दुकान,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। चाकूबाजी और मारपीट से जिला अपराधों का गढ़ बनते जा रहा है। वही एक बार फिर मैग्नेटो मॉल के सामने असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगाने लगा है। आपको बता दें मैग्नेटो मॉल के समाने चर्चित पान ठेले का शटर फिर से खुल गया है। जिससे देर रात तक मॉल के सामने भीड़ जमा होने लगी है। आपको बता दें कुछ दिन पहले ही सीएसपी गुप्ता ने इस चर्चित पान ठेले के शटर में सील लगवाई थी, पर पान ठेले के संचालक ने अपनी पहुंच के चलते एक बार फिर अपनी दुकानदारी शुरू कर दी है,

वही सूत्र बता रहे है की मॉल के सामने स्थित पान ठेला संचालक के लड़के नशा करके यहां गुंडागर्दी करते है। वही मैग्नेटो मॉल के सामने का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमे काली शर्ट पहना युवक एक गरीब गुपचुप वाले के ठेले को पलटते नजर आ रहा है। सूत्र बता रहे है की ये चर्चित पान ठेले वाले का ही लड़का है। जो आए दिन गाली गलौच कर गरीब लोगों से हफ्ता वसूली करता है। लेकिन लगता है क्षेत्र की पुलिस को इससे कोई सरोकार नहीं है जिससे मैग्नेटो मॉल के आस पास फिर से माहौल खराब हो रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ...