बिलासपुर

सिम्स हॉस्पिटल के सिक्युरिटी एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज…. एसी से कॉपर वायर चोरी होने का मामला, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर ने विगत दिनों सिम्स अस्पताल में लगे एसी के कॉपर वायर चोरी होने की घटना को गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर अस्पताल प्रशासन द्वारा अस्पताल की सुरक्षा एजेंसी बुंदेला सर्विसेस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी।

कलेक्टर ने सभी 18 एसी के अविलंब मरम्मत के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज सुबह सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल के प्रवेश द्वार पर ही मरीजों के लिए स्ट्रेचर और व्हील चेयर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ओपीडी के सामने भी मरीजों के लिए स्ट्रेचर और व्हील चेयर उपलब्ध कराने कहा।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वयं यह व्यवस्था मौके पर तत्काल करवाई। व्हील चेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध होने की सुविधा संबंधी सूचना भी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में घूम-घूमकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने अस्पताल में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाये जा रहे टॉयलेट को हर हाल में इस महीने की 25 तारीख तक पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल में बनाए गए किचन शेड में ही मरीजों के परिजन भोजन बनाएं। कलेक्टर ने आपात चिकित्सा मेल एवं फीमेल वार्ड का जायजा लिया। मरीजों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। गनियारी से आए मरीज राम रतन सूर्यवंशी ने बताया कि यहां ठीक से इलाज हो रहा है। खाना भी समय पर मिल रहा है। बिल्हा के अनिल कुमार ने बताया कि दवाई समय पर मिल रही है।

कलेक्टर ने लेबर वार्ड का भी जायजा लिया। वहां कूलर में पानी की व्यवस्था न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सभी की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए स्पष्ट कार्य विभाजन करने कहा। फीमेल वार्ड का भी निरीक्षण कर मरीजों को मिल रहे इलाज की जानकारी ली। काठाकोनी से आई वंदना राजपूत से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। श्रीमती राजपूत ने सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की।

कलेक्टर ने इसके अलावा एमआरडी कक्ष, आई वार्ड, आईसीयू, मनोरोग वार्ड, टीबी चेस्ट वार्ड, मेल मेडिकल वार्ड सहित अस्पताल के अन्य वार्डाें का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल में नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल अधीक्षक एसके नायक, उप अधीक्षक डॉ. विवेक शर्मा सहित पीडब्ल्यूडी एवं सीजीएमसी से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ...