रतनपुर

भैसाझार के जंगल में मिली 3 दिनों से लापता पूर्व उपसरपंच की संदिग्ध लाश…शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका,

रमेश राजपूत

रतनपुर – भैंसाझार के जंगल में आज सुबह एक सनसनीखेज वारदात उजागर हुई, जब तीन दिनों से लापता पूर्व उपसरपंच सूर्या प्रकाश बधेल 37 वर्ष का खून से लथपथ शव गहरे जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक के पिता दशरथ बघेल द्वारा 3 दिसंबर को दर्ज कराई गई गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस लगातार जांच कर रही थी। सूर्या प्रकाश बधेल ग्राम पंचायत भैंसाझार के पूर्व उपसरपंच थे और सामाजिक रूप से सक्रिय माने जाते थे। मिली जानकारी के अनुसार 3 दिसंबर की दोपहर लगभग 12 बजे सूर्या प्रकाश अपने घर से किसी काम से निकले थे।

परिजनों ने बताया कि देर शाम तक जब वे नहीं लौटे, तो चिंता बढ़ गई। शाम 6 बजे के बाद उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया, जिससे परिजन और अधिक चिंतित हो उठे। परिजनों ने देर रात रतनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत पड़ताल शुरू कर दी। तीन दिनों से परिवारजन और ग्रामीण लगातार आसपास के गांवों, सड़कों और जंगलों में खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कोई ठोस पता नहीं चल पाया था। आज सुबह परिजन एक बार फिर भैंसाझार जंगल की ओर गए। इसी दौरान उन्हें झाड़ियों के पास खड़ी पैशन बाइक क्रमांक CG 11 BL 6975 दिखाई दी। बाइक को देखकर ही शक गहरा गया, जिसके बाद उन्होंने आसपास की झाड़ियों में तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान बाइक से कुछ दूर अंदर घने जंगल में, नाली के समीप उन्हें सूर्या प्रकाश बधेल का खून से सना शव पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर परिवारजन सहम गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी घटनास्थल पर पहुंच गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं, जो किसी हमले या हथियार से की गई चोटों की ओर संकेत करते हैं। आसपास बिखरा खून भी इस बात की पुष्टि करता है कि घटना अचानक नहीं, बल्कि पूरी योजना के साथ की गई हो सकती है।

पुलिस अब मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड, अंतिम लोकेशन, परिचितों से बातचीत और व्यक्तिगत विवादों सहित हर पहलू को खंगाल रही है।पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। भैंसाझार के जंगल में पूर्व उपसरपंच का खून से सना शव मिलने से पूरा क्षेत्र दहशत में है। पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए जांच तेज कर दी है। तीन दिनों से लापता सूर्या प्रकाश बधेल की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं क्या यह निजी विवाद का परिणाम था या किसी रंजिश का अंजाम? पुलिस जांच से जल्द ही सच सामने आने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!
Letest
आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ...