बिलासपुर

बाइक सवार को बचाते पलटा ट्रेलर, चालक की मौके पर ही मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सेंदरी स्थित हाई स्कूल के पास बाइक सवार को बचाते हुए बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर पलट गया। इससे ट्रेलर में भरा कोयला सड़क पर बिखर गया। वहीं, ट्रेलर में दबकर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने घटना की सूचना ड्राइवर के स्वजन को दी है। स्वजन बिहार के रहने वाले हैं। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बिहार के जिला कैमूर अंतर्गत भगवतीपुर में रहने वाले शिवधनी राम(45) ड्राइवर हैं। बुधवार की शाम वे दीपका से कोयला लेकर बिलासपुर की ओर आ रहे थे। वे कोयले से भरा ट्रेलर लेकर सेंदरी स्थित हाई स्कूल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार और मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर ट्रेलर को संभाल नहीं पाए। इससे तेज रफ्तार ट्रेलर हाइवे पर पलट गया।

केबिन में फंसकर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने कोनी पुलिस को दी। इस पर कोनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। शव को सिम्स के मरचुरी में रखवाया है। घटना की सूचना ड्राइवर के स्वजन को दी गई है। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,